1. भूगोल का जनक किसे कहा जाता है -इरैटोस्थनीज


2.इरैटोस्थनीज ने भूगोल के लिए सर्वप्रथम किस शब्द का प्रयोग किया -ज्योग्रेफिका

3.भूगोल के नामकरण एवं इसको प्राथमिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने का श्रेय किसको जाता है।-यूनान के निवासियों को


4.हकैटियस ने कौन-सी पुस्तक में सर्वप्रथम भौगोलिक तत्त्वों का क्रमबद्ध समावेश किया -'जस पीरियोडस' अर्थात् 'पृथ्वी का वर्णन


5. सर्वप्रथम विश्व का मानचित्र मापक पर किसने बनाया-एनेक्सीमेण्डर ने


6. भूगोल पृथ्वी की झलक को स्वर्ग में देखने वाला आभामय - विज्ञान है, यह कथन किसका है –टॉलेमी का


7. भूगोल में पृथ्वी के उस भाग का अध्ययन किया जाता है,जो मानव के रहने का स्थान है," यह कथन किसका है -आर्थर होम्स


8. भूगोल पृथ्वी को केंद्र मानकर अध्ययन करने वाला विज्ञान है, यह शब्द किसके हैं-वारेनियस


9. मानव भूगोल का पिता किसे कहा जाता है -कार्ल रिटर


10. अस्तित्वमान द्रव्य एवं ऊर्जा के सम्मिलित रूप को क्या कहते हैं-ब्रह्माण्ड


11. ब्रह्माण्ड के अंतर्गत किनका अध्ययन किया जाता है-सभी आकाशीय पिंडों एवं उल्काओं का

12.आधुनिक विचारधारा के अनुसार ब्रह्माण्ड के कितने भाग हैं -2 (वायुमंडल और अंतरिक्ष)


13.सामान्य स्थिति सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे।बेल्जियम के खगोलविद् एवं पादरी ऐब जॉर्ज लेमेण्टर


14. तारों का ऐसा समूह, जो धुंधला-सा दिखाई पड़ता है तथा जो तारा-निर्माण प्रक्रिया की शुरूआत का गैसपुँज है, क्या कहलाता है -मंदाकिनी (Galaxy)


15. पृथ्वी की मंदाकिनी को क्या कहते हैं -दुग्धमेखला या आकाशगंगा (Milky Way)


16. दुग्धमेखला मंदाकिनी का कितना भाग सर्पिलाकार है -80%


17.दुग्धमेखला मंदाकिनी को सबसे पहले किसने देखा था - गैलेलयो ने


18.आकाशगंगा की सबसे नजदीकी मंदाकिनी को क्या नाम दिया गया है-देवयानी


19. नवीनतम ज्ञात मंदाकिनी कौन-सी है -ड्वार्फ़ मंदाकिनी


20. सूर्य तथा उसके चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं तथा अन्य आकाशीय पिडों के समूह को क्या कहते हैं -सौरमंडल (Solar System)


21.सौरमंडल निकाय के द्रव्यं का कितना भाग सूर्य में निहित है-99.999 भाग


22.सौरमंडल की समस्त ऊर्जा का स्रोत क्या है -सूर्य


23. सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन-सा है -ओलम्पस मोन्स


.................................

24.सौरमंडल का जन्मदाता किसे कहा जाता है -सूर्य


25.सूर्य दुग्धमेखला के केंद्र से कितनी दूरी पर है-
लगभग 30,000 प्रकाशवर्ष की दूरी पर


26.सूर्य, दुग्धमेखला मंदाकिनी के केंद्र के चारों ओर कितनी गति से परिक्रमा कर रहा है-250 किमी/से.


27.सूर्य अपने अक्ष पर किस तरह घूमता है-पूर्व से पश्चिम की ओर


28.सूर्य क्या है-एक प्रकार का गैसीय गोला


29.सूर्य में कितने प्रकार की गैसें हैं -हाइड्रोजन (71%), हीलियम (26.5%) एवं अन्य तत्त्व (2.5%)


30.सूर्य का केंद्रीय भाग क्या कहलाता है -क्रोड़ (core)


31.क्रोड़ का तापमान कितना होता है -1.5x107 °C


32.सूर्य की बाहरी सतह का तापमान कितना होता है -6000°C


33.सूर्य की ऊर्जा का स्रोत क्या है-नाभिकीय संलयन की क्रिया


34.सूर्य की दीप्तिमान सतह को क्या कहते हैं--प्रकाश मंडल (Photosphere)


35.प्रकाश-मंडल के किनारे प्रकाशमान क्यों नहीं होते - सूर्य प्रकाश का अवशोषण कर लेता है।


36.वर्णमंडल किस रंग का होता है -लाल रंग का



37.सूर्य-ग्रहण के समय सूर्य के दिखाई देने वाले भाग को क्या कहते-सूर्य किरीट (Corona)


38.सूर्य किरीट क्या उत्सर्जित करता है -X-Ray


39.सूर्य किरीट को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है-सूर्य का मुकुट


40.सूर्य किरीट से प्रकाश की प्राप्ति कब होती है-पूर्ण सूर्य-ग्रहण के समय


41.सूर्य की उम्र कितनी है-4.6 बिलियन वर्ष


42.भविष्य में सूर्य द्वारा ऊर्जा देते रहने का समय कितना है-10 बिलियन वर्ष


43.सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है-8 मिनट 16.6 सेकेंड


44.सौर ज्वाला को उत्तरी ध्रुव पर क्या कहते हैं-औरोरा बोरियालिस


45.सौर ज्वाला को दक्षिणी ध्रुव पर क्या कहते हैं-औरोरा औस्ट्रेलिस


46.सूर्य के धब्बे (चलते हुए गैसों के खोल) का तापमान आसपास के तापमान से कितना कम होता है -1500°C


47.सूर्य का धब्बा सूर्य के चारों ओर एक चक्र पूरा करने में कितना समय लेता है-27 वर्षों का


48.जब सूर्य की सतह पर धब्बा दिखाई पड़ता है, उस समय पृथ्वी पर क्या होता है-चुंबकीय
झंझावात (Magnetic Storm)उत्पन्न होते हैं


49.सूर्य का व्यास कितना है -13 लाख 91 हजार 980 किमी


50.यह पृथ्वी के व्यास का कितने गुना है -लगभग 110 गुना


51.पृथ्वी को सूर्यताप का कितना भाग मिलता है -2 अरबवाँ


52.सूर्य कौन-सी गैसों का गोला है -हाइड्रोजन व हीलियम


53.सूर्य सौरमंडल का केंद्र है और पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, यह पता सर्वप्रथम किसने लगाया -कॉपरनिकस ने


54.अंतर्राष्ट्रीय खगोलशास्त्रीय संघ के प्राग सम्मेलन-2006 के अनुसार सौरमंडल में मौजूद पिंडों को कितनी श्रेणियों में बाँटा गया है-3 (परंपरागत ग्रह, बौने ग्रह और लघु सौरमंडलीय पिंड)


55.सूर्य के चारों ओर घूमने वाले पिंड को क्या कहते हैं - ग्रह


56.किसी ग्रह के चारों ओर घूमने वाले पिंड को क्या कहते हैं -उपग्रह


57.ग्रहों की गति के नियम का पता किसने लगाया -कैपलर ने 


58.अंतरिक्ष में कुल कितने तारा मंडल हैं-89 


59.ब्रह्माण्ड का विस्फोटी तारा क्या कहलाता है -अभिनव तारा


60.सौरमंडल की खोज किसने की-कॉपरनिकस 


61.प्राचीन भारतीय सूर्य को क्या मानते थे-ग्रह


62.प्लूटो ग्रह की मान्यता कब समाप्त की गई-24 अगस्त, 2006 को  


63.आकार के अनुसार ग्रहों का घटता क्रम क्या है -बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल एवं बुध  


64.पार्थिव या आंतरिक ग्रह किन ग्रहों को कहा जाता है-बुध, शुक्र, पृथ्वी एवं मंगल को 


65.बृहस्पतिय या बाह्य ग्रह किन ग्रहों को कहा जाता है-बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण 


66.कुल 8 ग्रहों में से कितने ग्रहों को नंगी आँखों से देखा जा सकता है -5 (बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति एवं मंगल) 


67.सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है-बृहस्पति 
68.सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है-बुध 


69.प्लूटो का ग्रह होने का दर्जा क्यों खत्म कर दिया गया -इसकी कक्षा वृत्ताकार न होना और वरुण ग्रह की कक्षा से होकर गुजरना 


70.नई खगोलीय व्यवस्था में प्लूटो को किस श्रेणी में रखा गया है-बौने ग्रहों की   


71.सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह कौन सा है - बुध 
72.बुध के कितने उपग्रह हैं- शून्य


73.बुध ग्रह का सबसे विशिष्ट गुण क्या है-इसमें चुंबकीय क्षेत्र का होना 


74.बुध व्यास कितना है-4,879 किमी 


75.बुध अक्ष पर इसका परिभ्रमण समय कितना है -58.6 दिन  


76.सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में कौन-सा ग्रह पूरी करता है-बुध 


77.सूर्य के चारों ओर इसका परिक्रमण समय कितना है- 88 दिन


78. पृथ्वी का निकटतम ग्रह कौन-सा है-शुक्र 


79.सौरमंडल का सबसे चमकीला एवं सबसे गर्म ग्रह कौन-सा है-शुक्र


80. शुक्र ग्रह को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है -साँझ का तारा या भोर का तारा 


81. सौंदर्य का देव' किस ग्रह को कहा जाता है-शुक्र ग्रह को 


82. शुक्र ग्रह किस दिशा में चक्रण करता है -अन्य ग्रहों के विपरीत दक्षिणावर्त(Anticlockwise) 


83. पृथ्वी का भगिनी ग्रह किस ग्रह को कहते हैं -शुक्र को 


84. शुक्र ग्रह के कितने उपग्रह हैं-शून्य 


85. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है-बृहस्पति 


86. बृहस्पति अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में कितना समय लगता है-10 घंटे का 


87. बृहस्पति को सूर्य की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है-12 वर्ष 


88. इसकी खोज किस वैज्ञानिक ने की -गैलीलियो ने 


89.इसके उपग्रहों की संख्या कितनी है -79


90- बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह कौन साहै-गेनीमीड 


91. गेनीमीड उपग्रह किस रंग का है-पीले रंग का 


92. बृहस्पति ग्रह पर एक विशाल धब्बा है, इस धब्बे की खोज किस अंतरिक्ष यान द्वारा हुई -पायनियर अंतरिक्ष यान द्वारा 


93. लाल ग्रह (Red Planet) किस ग्रह को कहा जाता है-मंगल को 


94. इसका रंग लाल किस कारण से होता है-आयरन ऑक्साइड के कारण


95.मंगल के दिन का मान एवं अक्ष का झुकाव किसके समान है-पृथ्वी के 


96. मंगल अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में कितना समय लेता है-24 घंटे


97. मंगल कितने उपग्रह हैं-2फोबोस (Phobes) और डीमोस (Deimos)


98. सूर्य की परिक्रमा करने में इसे कितने दिन लगते हैं. -682 

99. ओलम्पस मोन्स किस ग्रह पर स्थित है -मंगल ग्रह पर 


100. सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है-निक्स ओलम्पिया 


101. निक्स ओलम्पिया किस ग्रह पर स्थित है-मंगल ग्रह पर 


102. मंगल ग्रह का व्यास कितना है -6,796 किमी 


103. सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है -शनि 


104. शनि किस रंग का ग्रह है-पीले 


105. शनि ग्रह की विशेषता क्या है-इसके तल के चारों ओर वलय का होना 


106.शनि उपग्रहों की संख्या कितनी है-82


107. शनि का सबसे बड़ा उपग्रह कौन-सा है -टाइटन (Titan)


108. टाइटन आकार में किसके बराबर है -बुध के 


109. सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है -अरुण 


110.अरुण खोज किसने की -1781 ई. में विलियम हर्शेल ने 


111.अरुण अपने अक्ष पर किस ओर घूमता है-पूर्व से पश्चिम की ओर 


112.अरुण ग्रह पर सूर्योदय किस ओर होता है-पश्चिम की ओर  


113 अरुण ग्रह के सभी उपग्रह किस दिशा में भ्रमण करते हैं-पृथ्वी की विपरीत दिशा में 


114.अरुण ग्रह का तापमान कितना है-18 °C 


115.अरुण ग्रह के उपग्रहों की संख्या कितनी है-27


116. अरुण ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन-सा है-टाइटेनिया (Titania)


117.अरुण का व्यास कितना है-51,118 किमी 


118.वरुण ग्रह की खोज किसने की-1846 ई. में जर्मन खगोलज्ञ जॉन गाले ने 


119.नई खगोलीय व्यवस्था में सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह कौन-सा है-वरुण ग्रह


120.वरुण ग्रह किस रंग का है-हरे रंग का 


121.वरुण ग्रह के चारों ओर कौन-सी गैस है-अति शीतल मीथेन


122.वरुण ग्रह के उपग्रहों की संख्या कितनी है-14


123.इसका प्रमुख उपग्रह कौन-सा है. -ट्रिटॉन (Triton) 


124.वरुण का व्यास कितना है-49,528 किमी  


125.सौरमंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है -पृथ्वी 


126.सौरमंडल का एकमात्र कौन-सा ग्रह है जिस पर जीवन है-पृथ्वी 

127.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास और ध्रुवीय व्यास कितना है-12,756 किमी और 12,714 किमी

128.पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुकी हुई है-23.5°

129.पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने समय में एक चक्कर लगाती है-पश्चिम से पूर्व 1610 किमी प्रतिघंटा की चाल से 23 घंटे, 56 मिनट, 40.91 सेकेंड में 


130.पृथ्वी की इस गति को क्या कहते हैं -घूर्णन या दैनिक गति 


131.पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लगता है -365 दिन, 5 घंटे 48 मिनट, 45.51 सेकेंड 


132.सूर्य के चतुर्दिक पृथ्वी की इस परिक्रमा को क्या कहते हैं-पृथ्वी की वार्षिक गति अथवा परिक्रमण 


133.पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे समय को क्या कहा जाता है-सौर वर्ष

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
✍️अगर आपको पसंद आया हो तो आप अपने मित्रों के साथ इसे ✦✧ शेयर ✧✦ करें और अपने सुझाव और प्रतिक्रिया ✦✧ कमेंट ✧✦ करें
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖