सौजन्य :- डीबी लाइव ( आज की प्रमुख ख़बरें)


6 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं दिवस👉

🔅 हिरोशिमा दिवस ( विश्व शान्ति दिवस , परमाणु विरोधी दिवस ।

👍 1881 – स्कॉटलैंड के आविष्कारक और चिकित्सक एलेग्ज़न्डर फ़्लेमिंग का जन्म हुआ।

👍 1959 - राजेन्द्र सिंह - भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।

😓 2019 - सुषमा स्वराज एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञा और भारत की पूर्व विदेश मंत्री थीं। ( निधन )

✍️ 1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

✍️ 1862 – मद्रास उच्च न्यायालय ⚖️ की स्थापना की गई।

✍️ 1914 – आॅस्ट्रिया 🇦🇹 ने रूस 🇷🇺 के खिलाफ युद्ध की घोषणा  📢 की।

✍️ 1937 -  राष्ट्रीय कैंसर 🎗️ संस्थान की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका 🇺🇲 में हुई।

✍️ 1945- अमेरिका  🇺🇲 ने जापान 🇯🇵  के हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम 💣 गिराया, इस बम का नाम लिटल ब्वॉय था।

✍️ 1961 – रूस 🇷🇺 ने अपने दूसरे यात्री 👨‍🚀 को अंतरिक्ष 🌌 में उतारा।

✍️ 1965 – भारतीय 🇮🇳 सेना 👮 पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुई।

✍️ 1986- भारत के प्रथम 🥇 टेस्ट ट्यूब बेबी 👶 का जन्म।

✍️ 1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

✍️ 2001 - भारत 🇮🇳 व आस्ट्रेलिया 🇦🇺 में आर्थिक 💰 समझौता।

✍️ 2002 - भारत 🇮🇳 और पाकिस्तान 🇵🇰 में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया 🇦🇺 ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।

 6 August 2020 Current Affairs in Hindi


🔸प्रश्न 1. मारुति सुजकी का नेक्सा ब्रांड शुरुआत के 5 साल में देश का कौन सा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड बन गया है?
पहला
दूसरा
तीसरा
चौथा

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: तीसरा – मारुति सुजकी का तीसरा नेक्सा ब्रांड शुरुआत के 5 साल में देश का तीसरा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड बन गया है. नेक्सा की अभी कार बाजार में 11 फीसदी से कुछ अधिक हिस्सेदारी है और मारुति की सालाना बिक्री में यह 20 फीसदी से ज्यादा योगदान देता है.


🔸प्रश्न 2. हुरुन ग्‍लोबल यूनिकॉर्न-2020 की सूची में भारत एक पायदान फिसलकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?
दुसरे स्थान
तीसरे स्थान
चौथे स्थान
पांचवे स्थान

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: चौथे स्थान – हुरुन ग्‍लोबल यूनिकॉर्न-2020 की सूची में भारत एक पायदान फिसलकर चौथे स्थान पर पहुच गया है. इस सूचि में पेटीएम 16 अरब डॉलर के मूल्‍यांकन के साथ वैश्विक स्‍तर पर 13वें स्‍थान पर है.


🔸प्रश्न 3. सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने कोरोना के मरीजों के लिए कितने रूपये की एक फ्लूगार्ड टेबलेट लॉन्च की है?
25 रुपए
35 रुपए
65 रुपए
95 रुपए

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 35 रुपए – सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने कोरोना के मरीजों के लिए 35 रूपये की एक फ्लूगार्ड टेबलेट लॉन्च की है. इस टेबलेट में फेविपिराविर की 200 एमजी की डोज है. सन फार्मा दुनिया की चौथी और देश की सबसे बड़ी जेनेरिक फार्मा कम्पनी है.


🔸प्रश्न 4. महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के कप्तान ______ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है?
अलेस्टर कुक
इयोन मोर्गन
बेन स्टोर्क
जो रूट

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: इयोन मोर्गन – महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन बतौर कप्तान सबसे ज्यादा (215) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की है.


🔸प्रश्न 5. भारत के किस राज्य में हाल ही में “एक मास्क-अनेक ज़िन्दगी” जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है?
केरल
महाराष्ट्र
दिल्ली
मध्य प्रदेश

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश राज्य के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हाल ही में “एक मास्क-अनेक ज़िन्दगी” जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के अंतर्गत एक मास्क बैंक की स्थापना की गई है, जहां लोग मास्क दान कर सकते हैं.


🔸प्रश्न 6. हरियाणा में भी पंचायती चुनाव में महिलाओं के लिए कितने फीसदी सीटें अब आरक्षित करने की घोषणा की गयी है?
20 फीसदी सीटें
30 फीसदी सीटें
40 फीसदी सीटें
50 फीसदी सीटें

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 50 फीसदी सीटें – हरियाणा में भी पंचायती चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें अब आरक्षित करने की घोषणा की गयी है. जिसके लिए राज्य सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. इस घोषणा का उद्देश्य महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से ग्रामीण विकास तेजी से हो सके और राज्य में महिला सशक्तिकरण बढे.


🔸प्रश्न 7. जरूरतमंद और गरीबों को 8 रुपये प्रति प्लेट में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन देने के लिए किस राज्य सरकार ने “इंदिरा रसोई योजना” शुरू करने का निर्देश दिया है?
दिल्ली सरकार
महाराष्ट्र सरकार
राजस्थान सरकार
चेन्नई सरकार

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: राजस्थान सरकार – राजस्थान सरकार ने हाल ही में राज्य में जरूरतमंद और गरीबों को 8 रुपये प्रति प्लेट में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन देने के लिए “इंदिरा रसोई योजना” शुरू करने का निर्देश दिया है. जिसके लिए राज्य सरकार प्रति वर्ष 100 करोड़ खर्च करेगी


🔸प्रश्न 8. निम्न में से देश की कैबिनेट ने नए राजनीतिक नक़्शे को मंज़ूरी दे दी है जिसमे भारत के कई इलाकों को अपने देश में दिखाया गया है?
श्री लंका कैबिनेट
भूटान कैबिनेट
नेपाली कैबिनेट
पाकिस्तानी कैबिनेट

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: पाकिस्तानी कैबिनेट – पाकिस्तानी कैबिनेट ने हाल ही में नए राजनीतिक नक़्शे को मंज़ूरी दे दी है जिसमे भारत के कई इलाकों को अपने देश में दिखाया गया है. इस राजनीतिक नक़्शे में जम्मू कश्मीर-लद्दाख-जूनागढ़ को पाकिस्तान का भाग बताया गया है.


🔸प्रश्न 9. हाल में किसने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का हनुमानगढ़ी में दर्शन और भूमिपूजन किया है?
रामनाथ कोविंद
नरेंद्र मोदी
नितिन गडकरी
इनमे से कोई नहीं

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का हनुमानगढ़ी में दर्शन और भूमिपूजन किया है. जिसके साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखीं है.


🔸प्रश्न 10. केंद्र सरकार ने हाल ही में चीन की सीमा से लगे किस राज्य के गाँवों में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है?
कश्मीर
उत्तराखंड
अरुणाचल प्रदेश
राजस्थान

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: उत्तराखंड – केंद्र सरकार ने हाल ही में चीन की सीमा से लगे उत्तराखंड राज्य के गाँवों में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. भारत का यह राज्य चीन के साथ 350 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है.

🌻 Post अच्छी लगी हो तो शेयर कीजिए।
▰▱ ☆★ ▱▰ ☆★ ▰▱ ☆★ ▱▰*