➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
📆 Current Affairs In Hindi – 21 july 2020 Questions And Answers 🔰

_भारत और विदेश से सम्बंधित ’21 जुलाई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सवाल और जवाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’ 21 July 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न और सुझाव है तो कृपया रिप्लाई या कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं._



1. लालजी टंडन का निधन 😓 21 जुलाई 2020 को हो गया, वह किस राज्‍य के राज्‍यपाल थे?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. मध्‍य प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer c. मध्‍य प्रदेश

– उनका निधन 😓 85 वर्ष की उम्र में 21 जुलाई को हुआ।

– पिछले कुछ दिनों से बीमार 🤒 चल रहे थे।

– लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल, 1935 में लखनऊ में हुआ था।

– उन्‍होंने अपना राजनीतिक करियर 1960 से शुरू किया था।

– वह लखनऊ से 15वीं लोकसभा के सदस्य 👨 रह चुके हैं।

– 2018 में उन्हें उन्हें बिहार का राज्यपाल और फिर बाद में मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था।

– उनके बीमार 🤒 होने के कारण मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल का प्रभार यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल को दिया गया था।

– राज्‍यपाल बनने से पहले तक वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहते थे।

– उत्‍तर प्रदेश की बीजेपी सरकारों में मंत्री भी रहे हैं और खास तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे हैं।

– उनके तीन बेटे 👦 हैं, एक बेटा गोपालजी टंडन योगी सरकार में मंत्री हैं।



———————————–
2. किस पड़ोसी देश ने भयानक बाढ़ 🌊देखकर बांध (Dam) को बम 💣 के धमाके से तोड़ दिया?
                          अथवा
भारत के किस पड़ोसी देश ने करोड़ों लोगों 👥 को प्रलयंकारी बाढ़ 🌊 से बचाने के लिए बांध (Dam) को धमाके 💣 से तोड़ दिया?

a. भूटान
b. बांग्‍लादेश
c. चीन
d. पाकिस्‍तान

Answer c. चीन 🇨🇳

– चीन ने बाढ़ के पानी 🌊 का दबाव कम करने के लिए बांध को विस्फोट से उड़ाया।

– दरअसल, चीन में भारी बारिश 🌧️ के बाद कई राज्यों में बाढ़ का कहर है।

– चीन 🇨🇳 इस वक्‍त 1998 के बाद का सबसे भयानक प्रकोप झेल रहा है।

– अब तक 140 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

– बाढ़ से 52 लाख लोग प्रभावित हुए।

– छोटी बड़ी 433 नदियां बेकाबू हैं।

– इसकी वजह से चीन अरबों रुपए से बने बांध को उड़ाने का फैसला किया।


  किस नदी पर बांध को बम  💣 से उड़ाया गया

– चीन के अनहुई प्रांत में चूही (Chu) नदी का बांध बम धमाके से उड़ा दिया गया।

– ताकि नदी 🌊 के पानी का दबाव कम हो सके।

– चूही नदी आगे जाकर वहां की यांग्‍त्‍जी नदी से मिलती है।

– इसी यांग्‍त्‍जी नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा डैम है थ्री जॉजर्स डैम बना हुआ है।

– इसका वाटर लेवेल सामान्‍य से 15 मीटर ऊपर चला गया है।

– और अगर यह डैम पानी के दबाव में टूट गया, तो भयानक तबाही हो सकती है। वैसा ही जैसे 2013 में उत्‍तराखंड में बादल फटने से तबाही हुई थी।

– तो चीन के अधिकारियों 🧔 ने इस बड़े डैम को बचाने के लिए यांग्‍त्‍जी नदी में मिलने वाली चूही नदी के बांध को बम 💣 के धमाके से उड़ा दिया।

– इससे पानी का दबाव कुछ कम हुआ।

– इसका पानी मैदानी इलाकों में फैल गया। इसने नुकसान तो पहुंचाया, लेकिन फिलहाल बड़े डैम थ्री जॉजर्स के टूटने से होने वाली तबाही को फिलहाल बचा लिया गया है।

– लेकिन मूसलाधार बारिश ने चीन को बेहाल कर दिया है।

– बारिश की वजह से वुहान सहित कई शहरों में खतरा पैदा हो गया है।
– तबाही से बचाने के लिए तटबंध तोड़ने का काम बिहार में भी ग्रामीण करते हैं। ताकि बड़े नुकसान से बच सकें।

– बांध को लेकर पर्यावरणविद् लंबे समय से सवाल उठाते रहे हैं।

– क्‍योंकि इसमें ज्‍यादा पानी होने पर टूटने का खतरा रहता है।

– वैसे भारत में भी असम और बिहार में बाढ़ की वजह से लाखों लोग परेशान हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है।

– दर्जनों लोगों 👥👥की जान चली गई है।



————————————
3. ICC ने T20 World 🌍 Cup 🏆 कब तक के लिए स्‍थगित कर दिया है?

a. वर्ष 2021
b. वर्ष 2022
c. वर्ष 2023
d. वर्ष 2024

Answer b. वर्ष 2022

– इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 20 जुलाई को यह अनाउंस किया।

– T20 World Cup अक्‍टूबर-नवंबर 2020 में ऑस्‍ट्रेलिया में होना था।

– इसे कोविड-19 😷 पेंडेमिक की वजह से स्‍थागित कर दिया गया है।

– यह भी उम्‍मीद की जा रही है कि IPL अब यूएई में हो सकती है।



——————————–
4. किस कंपनी 🏢 ने सबमरीन केबल से भूकंप चेतावनी ⚠️ सिस्‍टम 💻 (Earthquake warning system) तैयार किया है?

a. गूगल
b. फेसबुक
c. आईबीएम
d. जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स

Answer a. गूगल

सबमरीन केबल 🔌 क्‍या होता है?

– सबमरीन मतलब समुद्र 🌊 के नीचे बिलकुल सतह पर (सी-बेड) बिछाई गई केबल 🔌 (तार).

– यह ऑप्टिकल फाइबर कम्‍यूनिकेशन ☎️ केबल है।

– इसे ह्यूमन 👥 ने बिछाई हैं, कांटिनेंट ओर ओसेन के बीच में।

– ताकि हम प्रॉपर्ली कनेक्‍ट कर पाएं इंटरनेट और बहुत सारी कम्‍यूनिकेशन डिवाइस से।

– दुनिया में इंटरनेट इसी के जरिए चलता है।

– जैसे आप जो वीडियो देख रहे हैं, वो अमेरिका में मौजूद गूगल के सर्वर में है।

– तो यह वीडियो का डेटा आप तक अमेरिका से समुद्री केबल के थ्रू इंडिया पहुंचा और फिर आपके मोबाइल तक। यही तमाम वेबसाइट के मामले में भी होता है।

– हां कुछ साइट के सर्वर इंडिया 🇮🇳 में हैं, तो उसका डेटा हमें यही से मिल जाता है।

– तो सबमरीन केबल को गूगल सहित दुनिया 🌍 की कई कंपनियों 🏢 ने बिछाया है।

– इसकी कोटिंग होती है।

– शार्क 🦈 या कोई समुद्री जीव इसे बाइट करने की कोशिश करे, ते वह नुकसान नहीं पहुंचा पाती है।

—–

               भूकंप का पूर्वानुमान

– तो सबसे पहले जानिए कि अर्थक्‍वेक (भूकंप) का प्रिडिक्‍शन हम करते हैं, लेकिन कुछ सेकेंड का।

– ये इतना कम वक्‍त का है कि इसका कोई फायदा नहीं।

– वैसे वैज्ञानिक यह भी बता देते हैं कि अगले सौ साल या तीन सौ साल में किस बड़े क्षेत्र में भूकंप आ सकता है।

– एचटी में न्‍यूज पब्लिश है, जिसमें सिस्‍मोलॉजिस्‍ट ने कहा है कि हिमालयन रीजन में एक बड़ा अर्थक्‍वेक पेंडिंग है और आने वाले 10 से तीन सौ साल में ये हो सकता है, तबाही मचाने वाला।

– तो इतना लंबा पूर्वानुमान का भी कोई फायदा नहीं है।


            भूकंप का इतिहास 🤷

– भूकंप का इतिहास देखें, तो दुनियाभर में बहुत सारे लोग इसकी वजह से मारे गए।

– अगर पिछले सौ सालों में बड़े भूकंप की बात करें, तो 1976 में चीन के तांगशेन में भूकंप से ढ़ाई लाख से ज्‍यादा लोग मरे थे।

– जनवरी 2010 में हेती में तीन लाख से ज्‍यादा लोग मरे थे, एक बहुत ही छोटे देश में।
– नेपाल में कुछ साल पहले ही भूकंप आया, जिसमें हजारों लोग मारे गए।

– एक और बात कि ज्‍यादातर अर्थक्‍वेक जो विनाशकारी थे, वे ज्‍यादातर एशिया में ही आए थे।

– हालांकि सुनामी का तो पहले ही पूर्वानुमान लग जाता है सेटेलाइट से।

– ऐसा भूकंप का भी पता लग जाए, तो हम बहुत सारी जानें बचा सकते हैं और विनाश से भी बच सकते हैं।


      गूगल का अर्थक्‍वेक वार्निंग सिस्‍टम

– तो गूगल गूगल के CEO सुंदर पिचाई का कहना है कि सबमरीन केबल से भूकंप का पूर्वानुमान किया जा सकता है।

– गूगल ने इसका प्रयोग भी किया है।

– उसका कहना है कि हम एक ऐसा वार्निंग सिस्‍टम बना सकते हैं, जिसमें कुछ मिनट पहले वार्निंग दिया जा सकता है।

– हालांकि इन्‍होंने क्‍लेम नहीं किया है कि कितने मिनट पहले। लेकिन जो टेस्‍ट हुए हैं, इनके सिस्‍टम के, उससे ऐसा पता चला है।

– सबमरीन केबल में इक्‍यूपमेंट लगाकर जमीन के नीचे की हलचल का पता चल सकता है।

– हालांकि यह ऐसी जगह के लिए यूजफुल नहीं होगी, जो समुद्र से दूर है। जैसे हिमालयन रीजन।

– क्‍योंकि यहां न कोई केबल है और न सी है।
– हालांकि हेल्‍फुल हो सकता है। आस‍ियान, जापान के लिए, भारत के भुज जैसे जगह के लिए।

– गूगल ने हाल ही में जमैका और कुछ हिस्‍से में यह टेस्‍ट किया, जहां भूकंप से कुछ मिनट पहले ही गूगल ने वार्निंग जारी कर दी थी।

– इससे हो सकता है कि लाखों लोगों की जान बच जाए।



——————————
5. पहला अरब देश/ मुस्लिम देश, जिसने मंगल ग्रह के लिए अंतरिक्ष 🚀🚀 अभियान लांच किया?

a. सऊदी अरब
b. यूएई
c. ईरान
d. इराक

Answer b. यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) 🇦🇪

– तो यूएई ने 19 जुलाई को मार्स मिशन लांच किया है।

– इस मिशन का नाम है ‘अल अमल’ (आशा).

– किस जगह से – जापान के तानेगाशिमा से लांच हुआ है।

– जापान के रॉकेट से लांच किया गया है।
– अनुमान के अनुसार फरवरी 2021 तक यह मार्स तक पहुंचेगा।


      अब तक कुछ ही देश मार्स पहुंच पाए

– इतिहास में चार स्‍पेस 🚀 एजेंसी ही है, जिसने मार्स मिशन भेजा है।

– रूस की एजेंसी रॉसकोमॉस, अमेरिका की एजेंसी नासा, यूरापीय स्‍पेस एजेंसी और चौथी इसरो थी।

– अगर यूएई का मिशन मार्स तक पहुंच जाता है, तो वह ऐसा करने वाला पांचवां देश होगा।

– वैसे चीन भी कोशिश कर रहा है कि वह मार्स तक पहुंचे। इस साल वह मार्स मिशन लांच करने वाला है।


       यूएई का मार्स मिशन क्‍या करेगा? 🤷

– इसमें मंगल के वातावरण का आंकलन करने के लिए तीन तरह के सेंसर हैं. जिसमें ग्रह की धूल और ओज़ोन को मापने के लिए हाई-रिज़ोल्यूशन मल्टीबैंड कैमरा है।

– यह मंगल ग्रह तक पहुंचने में 49.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

– इस अभियान में यह मंगल ग्रह की कक्षा में मंगल वर्ष के आंकड़े इकट्ठा करेगा जो 687 दिनों का होता है.


       स्‍पेस मिशन में UAE का इतिहास

– अंतरिक्ष अभियानों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है.

– उसने पृथ्वी की कक्षा में रॉकेट भेजा है और उसका एक अंतरिक्षयात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जा चुका है.

– अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अरब अंतिरक्ष यात्री सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान बिन सलमान अल-सऊद थे, जो 1985 में अमरीका के अंतरिक्ष यान में थे.

– यूएई 🇦🇪 का मानना है कि वो 2117 तक मंगल पर मानव बस्ती बसाएगा.

Capital: Abu Dhabi 

प्रेसिडेंट – खलीफा बिन जायद अल नह्यान

प्रधानमंत्री – मोहम्‍मद बिन राशिद अल मकतूम



——————————–
6. पैरा एथलीट रमेश टीकाराम का 16 जुलाई को कोविड-19 से निधन 😓 हो गया उन्‍हें कौन सा खेल पुरस्‍कार 🏆 मिला था?

a. खेल रत्‍न
b. अर्जुन पुरस्‍कार
c. बेस्‍ट प्‍लेयर आफ द ईयर
d. पद्मश्री

Answer b. अर्जुन पुरस्‍कार

– वो 51 साल के थे, 29 जून से बेंगलुरू के अस्‍पताल में कोरोना 😷 के चलते भर्ती थे।

– उन्होंने 1995 में नॉटिंघम में एक international meet सहित शॉटपुट और जेवलिन थ्रो में कई पदक जीते।

– उन्हें 2002 में पैरा-एथलेटिक्स और बैडमिंटन में उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

– वर्ष 2000 में विकलांगों के लिए बैडमिंटन 🏸 स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थापना की और संस्थापक सचिव 🧔 बने।

– जिसे अब पैरा-बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता है।



——————————–
7. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब 🤷 मनाया जाता है?

a. 19 जुलाई
b. 18 जुलाई
c. 20 जुलाई
d. 17 जुलाई

Answer b. 18 जुलाई

– उन्‍हें दक्षिण अफ्रीका का महात्मा गांधी कहा जाता है।

– उन्होंने रंगभेद 👨🏾 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी।

– रंगभेद 👨🏾 विरोधी संघर्ष के कारण 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताए थे।

– 1993 में उन्‍हें शांति नोबेल पुरस्कार 🏆 दिया गया था।

– 18 जुलाई को उनका जन्‍मदिन होता है।

– नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र 🇺🇳 महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में नेल्‍सन मंडेला के योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को ‘मंडेला दिवस’ घोषित 📢 किया था।



——————————–
8. मोरिसाना कॉयेट और मारियाना वर्दिनॉयनिस को किस 2020 पुरस्‍कार 🏆 से नवाजा गया है?

a. नेल्सन मंडेला पुरस्कार विजेता
b. भारत रत्‍न
c. ग्‍लोबल लीडरशिप अवार्ड
d. हमेनेटोरियस अवार्ड

Answer a. नेल्सन मंडेला पुरस्कार विजेता

– ग्रीस की मरिआना वर्दिनोयनिस और गिनी के मोरिसाना को संयुक्त राष्ट्र की चयन समिति ने चयनित किया।

– संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे ने पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की है।

– ये सम्‍मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।

– मोरिसाना कॉयेट ने अफ्रीका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के प्रयास किए।

– उन्हें अपने काम के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय मानवीय पुरस्कार मिले हैं।

– वहीं मरियाना वर्दिनॉयनिस 30 वर्षों से बच्चों को होने वाले कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं।



——————————–
9. विश्‍व शतरंज दिवस world chess day कब 🤷 मनाया जाता है?

a. 19 जुलाई
b. 20 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 21 जुलाई

Answer b. 20 जुलाई

– 20 जुलाई 1924 में पेरिस 🗼 में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना हुई।

– उसके बाद से ही 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।

– यूनाइटैड नेशंस ने भी इसकी जानकारी दी थी।



——————————–
10. भारत 🇮🇳 ने अमेरिका🇺🇲, जर्मनी🇩🇪, ब्रिटेन 🇬🇧 और फ्रांस 🇫🇷 के साथ हवाई ✈️ यात्रा शुरू करने के लिए समझौता 🤝किया है, उसका क्‍या नाम है?

a. समझौता एयरलाइंस
b. एयर बबल
c. कोविड एयरलाइंस
d. वंदे भारत

Answer b. एयर बबल

– 16 जुलाई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये जानकारी दी।

– इसके तहत दो देशों के बीच फ्लाइट्स ✈️ शुरू होगी।

– इनमें वे ही लोग सफर कर सकते हैं जो कोरोना से जुड़े नियम-कानूनों पर खरे उतरते हैं।

– भारत ने अभी अमेरिका🇺🇲, फ्रांस 🇫🇷 और जर्मनी 🇩🇪 के साथ अपना एयर बबल तैयार किया है।

– अमेरिका से भारत के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस की 18 फ्लाइट आएंगी।

– ये 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच ऑपरेट होंगी।

– इसी तरह फ्रांस की 28 फ्लाइट 18 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेंगी।

– जर्मनी 🇩🇪और ब्रिटेन 🇬🇧 से टाइम टेबिल पर बात चल रही है।



——————————–
11. नेपाल 🇳🇵पुलिस 👮 के गोली 🔫 चलाने से 18 जुलाई को एक भारतीय नागरिक घायल हो गया, यह घटना किस राज्‍य से जुड़ी भारत 🇮🇳 की अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा पर हुई?

a. बिहार
b. उत्‍तराखंड
c. अरुणाचल प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer a. बिहार

– ये घटना 18 जुलाई की है।

– नेपाल 🇳🇵 पुलिस 👮 की गोली 🔫 से बिहार के किशनगंज में एक भारतीय नागरिक घायल 😩 हो गया।

– हाल के दिनों में भारत-नेपाल सीमा से इस तरह की यह दूसरी घटना है।

– 12 जून को नेपाल की तरफ से बिहार के सीतामढ़ी जिले में जानकीनगर बॉर्डर पर फायरिंग की गई थी।

– इसमें एक युवक की मौत 😓 हो गई थी
-हालांकि, नेपाल और बिहार के वरिष्ठ पुलिस 👮 अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल ने इसे एक स्थानीय घटना बताया।

– इस बात को बनाए रखा कि इसका कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा में क्षेत्रीय दावों पर दिल्ली और काठमांडू के बीच सीमा रेखा से कोई लेना-देना नहीं ❎ है।



——————————–
12. रजत मुखर्जी का 19 जुलाई को निधन 😓 हो गया, वह इनमें से क्‍या थे?

a. फिल्म निर्देशक
b. चित्रकार
c. साहित्‍यकार
d. रंगकर्मी

Answer a. फिल्म निर्देशक 🎬

– वो बालीवुड फिल्म निर्देशक थे।

– उनकी निर्देशित मूवी प्यार तूने क्या किया 2001 में रिलीज हुई थी।

– इसके अलावा विवेक ओबेरॉय और अंतरा माली अभिनीत रोड जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता था।



——————————–
13. अनुसूचित जाति के गरीब 👴 लोगों के विकास के लिए किस प्रदेश सरकार ने ‘नवीन रोजगार छतरी ☂️ योजना’ का लांच की?

a. उत्‍तराखंड
b. उत्‍तर प्रदेश
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश

Answer b. उत्‍तर प्रदेश

– मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 19 जुलाई को अपने आवास पर योजना की शुरूआत की।

– इसके अलावा उन्होंने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’ के तहत 3,484 लाभार्थियों को ऑनलाइन 17.42 करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी।



——————————–
14. फार्मूला वन रेस 🏎️🏎️ हंगरी ग्रां प्री चैंपियन 🏆 कौन बना है?

a. माइकल शूमाकर
b. जॉटी रूडस
c. लुईस हैमिल्टन
d. वाल्‍टेरी बोटास

Answer b. लुईस हैमिल्टन

– 6 बार के फॉमूर्ला वन चैंपियन मर्सिडीज टीम के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने 19 जुलाई को ये खिताब अपने नाम कर लिया है।

– इसके साथ ही उन्‍होंने किसी एक सर्किट पर सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के दिग्गज माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

– उनका ये 8वां हंगरी ग्रां प्री खिताब है।

हंगरी की राजधानी: बुडापेस्ट



——————————–
15. दिल्‍ली के बाद किस राज्‍य ने कोरोना 😷 मरीजों को होम क्‍वारंटीन करने के लिए मंजूरी ✔️ दे दी?

a. राजस्‍थान
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. छत्तीसगढ़

Answer b. उत्तर प्रदेश

– अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीज अपना इलाज घर पर रह कर करा सकते है।

– इससे पहले दिल्‍ली सरकार ने भी में कोरोना के मरीजों को होम क्‍वारंटीन को मंजूरी ✔️ दी थी।

– ऐसा माना जा रहा है कि यूपी सरकार ने कोरोना की बढ़ती संख्‍या और अस्‍पतालों में बेडों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया है।

– आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटो में रिकॉर्ड 40425 नए केस सामने आये, और 681 लोगों की मौत हो गई।

– इसी के साथ इंडिया में 11 लाख से ज्‍यादा कोरोना संक्रमित मरीज हो गये है।

उत्तर प्रदेश

राज्‍यपाल: आनंदी बेन पटेल

राजधानी: लखनऊ

मुख्‍यमंत्री: योगी आदित्‍यनाथ

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 जुलाई, 2020

🔸प्रश्न 1. रेलवे द्वारा प्राइवेट सेक्टर की मदद से चलाई जाने वाले प्राइवेट ट्रेनों का पहला सेट किस वर्ष आयेगा?
2021
2022
2023
2024

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 2023 – रेलवे द्वारा प्राइवेट सेक्टर की मदद से चलाई जाने वाले प्राइवेट ट्रेनों का पहला सेट 2023 तक लांच करने की घोषणा की है. जिसके मुताबिक, 12 ट्रेनें होंगी सभी 151 ट्रेनों को 2027 तक पेश कर दिया जाएगा.

🔸प्रश्न 2. एकेडमिक ईयर 2019-20 में किस यूनिवर्सिटी ने जेएमआई समग्र मूल्यांकन में 95.23 प्रतिशत हासिल किए हैं?
दिल्ली यूनिवर्सिटी
इग्नू यूनिवर्सिटी
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
पंजाब यूनिवर्सिटी

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी – मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक, एकेडमिक ईयर 2019-20 में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने जेएमआई समग्र मूल्यांकन में 95.23 प्रतिशत हासिल किए हैं. जबकि इससे पहले एनआईआरएफ रैंकिंग में इस यूनिवर्सिटी को 10वां स्थान मिला था.

🔸प्रश्न 3. निजी क्षेत्र के किस बैंक को उसके शेयरहोल्डर्स ने बॉन्ड्स के जरिए 50 हजार करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है?
आईसीआईसीआई बैंक
एक्सिस बैंक
एचडीएफसी बैंक
रिलायंस बैंक

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: एचडीएफसी बैंक – निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को 26वी एन्युअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में उसके शेयरहोल्डर्स ने बॉन्ड्स के जरिए 50 हजार करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है. जबकि केनरा बैंक भी 5000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है.

🔸प्रश्न 4. बीडब्ल्यूएफ ने अध्यक्ष पद का कार्यकाल कितने बार के लिए सीमित कर दिया है?
2 बार
3 बार
4 बार
5 बार

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 4 बार – बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने हाल ही में काउंसिल में जेंडर इक्विलिटी के लिए 30% महिला सदस्यों की नियुक्ति की मंजूरी के साथ अध्यक्ष पद का कार्यकाल 4 बार के लिए सीमित कर दिया है. साथ ही ऑनलाइन एजीएम के दौरान सदस्यों ने संविधान में बदलाव को मंजूरी दी है.

🔸प्रश्न 5. निम्न में से किस देश की क्रिकेट टीम के खिलाडी डॉम सिब्ले आईसीसी के गेंद पर लार के इस्तेमाल का नियम तोड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम – इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज डॉम सिब्ले ने गेंद पर गलती से लार का करते हुए पाए गए इसके साथ ही वे आईसीसी के गेंद पर लार के इस्तेमाल का नियम तोड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है. यह घटना ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर लंच से ठीक पहले 42वें ओवर में घटी थी.

🔸प्रश्न 6. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने किस वर्ष के शीतकालीन ओलंपिक के लिए उम्मीदवारी बजट में लगभग 80 प्रतिशत की कटोती की है?
2022
2024
2026
2028
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 2026 – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने हाल ही में वर्ष 2026 के शीतकालीन ओलंपिक के लिए उम्मीदवारी बजट में लगभग 80 प्रतिशत की कटोती की है. (आईओसी) ने कहा है की इस लागत में कमी ओलंपिक एजेंडा 2020 की सिफारिश 3 के कार्यान्वयन का सीधा परिणाम है.

🔸प्रश्न 7. लुईस हैमिल्टन ने कौन सी बार हंगेरियन ग्रांप्री जीतकर किसी एक ट्रैक पर सबसे ज्यादा रेस जीतने के शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है?
5वीं बार
7वीं बार
8वीं बार
9वीं बार

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 8वीं बार – लुईस हैमिल्टन ने 8वीं बार हंगेरियन ग्रांप्री जीतकर किसी एक ट्रैक पर सबसे ज्यादा रेस जीतने के माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. यह लुईस हैमिल्टन की 86वीं जीत है. माइकल शूमाकर ने वर्ष 1994 में पहली जीत दर्ज की थी और उन्होंने फ्रेंच ग्रांप्री रिकॉर्ड 8 बार जीती थी


🔸प्रश्न 8. बार्सिलोना के लियोनल मेसी ने हाल ही में रिकॉर्ड कितनी बार पिचिचि अवॉर्ड जीत लिया है?
5वीं बार
7वीं बार
8वीं बार
9वीं बार

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 7वीं बार – बार्सिलोना के लियोनल मेसी ने 67 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए हाल ही में रिकॉर्ड 7वीं बार पिचिचि अवॉर्ड जीत लिया है. उन्होंने ही ला लिगा के एक सीजन में सबसे ज्यादा 21 गोल असिस्ट भी किए है. लियोनल मेसी ने इस सीजन में 33 मैच में 25 गोल किए हैं.

🔸प्रश्न 9. जापान के सहयोग से किस देश ने मंगल ग्रह पर अपना पहला इंटरप्लेनेटरी होप प्रोब मिशन शुरू किया है?
भूटान
चीन
सऊदी अरब अमीरात
ऑस्ट्रेलिया

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: सऊदी अरब अमीरात – सऊदी अरब अमीरात (यूएई) ने हाल ही में जापान के तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से मंगल ग्रह पर अपना पहला इंटरप्लेनेटरी होप प्रोब मिशन शुरू किया किया है. यह मिशन मंगल ग्रह ‘होप’ नाम से डब किया गया है. यूएई ने अपना पहला इंटरप्लेनेटरी होप प्रोब मिशन 3:28 बजे लांच किया था.


🔸प्रश्न 10. इनमे से किस देश की सांसदों ने समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध को वैध बनाने के लिए मसौदा कानून प्रस्तुत किया है?
अमेरिकी सांसदों
ऑस्ट्रेलियाई सांसदों
जापानी सांसदों

🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: रुसी सांसदों – रुसी सांसदों ने हाल ही में समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध को वैध बनाने के लिए मसौदा कानून प्रस्तुत किया है. रूसी जनमत संग्रह 2020 के मुताबिक मतदाताओं ने संविधान में प्रस्तावित परिवर्तनों को भारी समर्थन दिया था.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Current Affairs with Explain

1. ‘फॉर्म 26AS’, जिसे हाल ही में समाचारों में देखा गया था, किस संगठन से संबंधित दस्तावेज है?

उत्तर – केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड

फॉर्म 26AS एक वार्षिक विवरण है, जिसमें करदाताओं द्वारा करदाताओं की आय पर कटौती किए गए विभिन्न करों की जानकारी शामिल है। हाल ही में, सीबीडीटी के आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न जल्दी दाखिल करने में करदाताओं की सहायता करने के उद्देश्य से एक नया ‘फॉर्म 26AS’ पेश किया है। नया फॉर्म सही कर देयता की गणना करेगा और इससे कर प्रशासन में पारदर्शिता लाने की उम्मीद है।


2. सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) संस्थान किस केंद्रीय मंत्रालय के अधीन है?

उत्तर – रसायन और उर्वरक मंत्रालय

19 जुलाई, 2020 को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत कार्यरत केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी संस्थान को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) और अंशांकन प्रयोगशालाओं द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट का परीक्षण करने और प्रमाणित करने के लिए मान्यता प्रदान की।


3. किस केंद्रीय मंत्रालय ने प्रस्तावों की आसान क्लीयरेंस के लिए एक ‘निवेश क्लीयरेंस सेल’ की स्थापना की है?

उत्तर – नागरिक उड्डयन मंत्रालय

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में एक निवेश क्लीयरेंस सेल (ICC) की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य प्रस्तावों की सहायता और मंजूरी प्रदान करना है। ICC में दस सदस्य शामिल होंगे और इसकी अध्यक्षता मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव करेगा। सेल निवेश को आकर्षित करने के लिए एकल-खिड़की प्रणाली होगी और यह निवेशकों के बीच राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी।


4. किस देश ने तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठक की अध्यक्षता की?

उत्तर – सऊदी अरब

सऊदी अरब ने जी -20 की अध्यक्षता की है। इसने हाल ही में तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठक की अध्यक्षता की है। भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। वर्ष 2020 के लिए COVID-19 महामारी संकट पर चर्चा की गई।


5. हाल ही में जॉन लुईस का निधन हुआ, वे किस देश के नागरिक अधिकार आंदोलन से जुड़े थे?

उत्तर – अमेरिका

जॉन लुईस, जो अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन के अग्रणी थे, हाल ही में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1986 में अटलांटा से संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा में प्रवेश किया और वह लंबे समय तक सदस्य रहे।



प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 21 जुलाई, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारतीय नौसेना के जहाज हिंद महासागर में अंडमान और निकोबार द्वीप के पास अमेरिकी नौसेना के साथ पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का संचालन कर रहे हैं
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्ण से चर्चा की


आर्थिक करेंट अफेयर्स

रक्षा मंत्रालय ने टी -90 टैंकों के लिए 1,512 माइन  प्लो खरीद के लिए BEML के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

ईईएसएल (ऊर्जा दक्षता सेवाएं) और एनडीएमसी (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) ने देश का पहला सार्वजनिक ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग प्लाजा स्थापित किया; आरके सिंह, बिजली, नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया

ईईएसएल और यूएसएआईडी (U.S. Agency for International Development) द्वारा संयुक्त रूप से RAISE (Retrofit of Air-conditioning to improve Indoor Air Quality for Safety and Efficiency) को लांच किया गया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मिजोरम में ज़ोरम मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया

भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग ने 2019 में 2.47 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज की और विश्व स्तर पर 15वें स्थान पर रहा; अमेरिका $ 35.21 बिलियन की बिक्री के साथ पहले स्थान पर है

20 जुलाई से ई-कॉमर्स पोर्टल उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के नियमों के तहत लाए गए


अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स


मंगल के लिए मिशन लॉन्च करने वाला यूएई पहला अरब राष्ट्र बना; द होप प्रोब को जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया

ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ अपने प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया

लैंसेट अध्ययन के अनुसार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कोरोनावायरस वैक्सीन सुरक्षित है

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

20 जुलाई को मनाया गया पहला विश्व शतरंज दिवस; अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) 20 जुलाई, 1924 को पेरिस में स्थापित किया गया था